{"_id":"633e9c2913e48b05c742d3c8","slug":"youth-drowned-in-pench-river-of-chhindwara-while-immersing-the-idol-body-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक पेंच नदी में बहा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक पेंच नदी में बहा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश जारी
Thu, 06 Oct 2022 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:44 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के चौरई में प्रतिमा विसर्जन करने गया युवकी पेंच नदी में बह गया, घटना के 24 घंटे बाद भी अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पेंच नदी में बहा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के चौरई के ग्राम मुआरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक पेंच नदी में डूब गया। हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल गोताखोर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं।
24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मुताबिक चौरई क्षेत्र के ग्राम मुआरी में सार्वजनिक पंडाल की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पेंच नदी में युवक के बहने की घटना सामने आई है। जानकारी लगते ही ग्रामीणों एवं मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर पेंच नदी में बहे युवक की सर्चिंग प्रारंभ की है। लेकिन घटना के 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है, युवक की सर्चिंग मछुआरे एवं गोताखोरों के द्वारा की जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
बताया जा रहा है कि युवक अजय वर्मा पिता विष्णु वर्मा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए दोस्तों के साथ पेंच नदी गया हुआ था। तभी वह अचानक गहराई में चला गया और पानी के भंवर में फंसकर बहने लगा। मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह उसे बचा नहीं सके और युवक तेज बहाव में बह गया। त्यौहार के दिन दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, प्रशासन के सुस्त रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।