फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth dies after being hit by a train in Guna he was wearing headphones and returning to his village

एमपी: गुना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कानों में लगा था हेडफोन; इंदौर से गांव लौट रहा था

Thu, 08 Oct 2026 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

गुना में इंदौर से गांव लौट रहे 25 वर्षीय बसंत रजक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव पगारा स्टेशन के पास मिला। कानों में हेडफोन और पास मोबाइल मिला। पुलिस हादसे और आत्महत्या, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train in Guna he was wearing headphones and returning to his village
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से अपने गांव लौट रहे 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के उकावद गांव निवासी बसंत रजक के रूप में हुई है। उसका शव बुधवार, 7 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे पगारा रेलवे स्टेशन के पास बेहटा गांव के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

विज्ञापन

कानों में लगा मिला हेडफोन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रेलवे ट्रैक के पास युवक का मोबाइल फोन पड़ा मिला। उसके कानों में हेडफोन भी लगे हुए थे। परिजनों के अनुसार, बसंत इंदौर में काम करता था और किसी को बिना बताए वहां से अपने गांव के लिए निकल आया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कानों में हेडफोन लगे होने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आया या उसने आत्महत्या की।

विज्ञापन


पढ़ें: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कैंट थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गुरुवार, 8 अक्तूबर को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि युवक की मौत के सही कारण का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed