फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man riding a bike died due to collision with a vehicle

Chhatarpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

Sat, 25 Nov 2023 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 Nov 2023 05:15 PM IST
सार

Chhatarpur: हरपालपुर के नौगांव रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बता दें कि यहां सौरा गांव से हरपालपुर आ रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Young man riding a bike died due to collision with a vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त नौगांव रोड पर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सौरा गांव से हरपालपुर आ रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


मौके पर हुई मौत
उत्तर प्रदेश के सौरा गांव थाना महोबकंठ जिला महोबा निवासी बैजनाथ पिता अच्छेलाल  (37) वर्ष शुक्रवार दोपहर 12 बजे लगभग बाइक से हरपालपुर जा रहा था। राजा ढाबा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा ही था, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे नगर के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed