{"_id":"6561de5b9d2eb20cd00f6ebb","slug":"young-man-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-vehicle-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में
Sat, 25 Nov 2023 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:15 PM IST
सार
Chhatarpur: हरपालपुर के नौगांव रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बता दें कि यहां सौरा गांव से हरपालपुर आ रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त नौगांव रोड पर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सौरा गांव से हरपालपुर आ रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मौके पर हुई मौत
उत्तर प्रदेश के सौरा गांव थाना महोबकंठ जिला महोबा निवासी बैजनाथ पिता अच्छेलाल (37) वर्ष शुक्रवार दोपहर 12 बजे लगभग बाइक से हरपालपुर जा रहा था। राजा ढाबा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा ही था, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे नगर के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
