{"_id":"59aa748a4f1c1bf4278b4d75","slug":"woman-ordered-by-panchayat-to-beg-for-a-week-after-accidental-death-of-her-calf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़े की मौत के बाद पंचायत ने सुनाया फरमान, हफ्तेभर मांगनी पड़ेगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछड़े की मौत के बाद पंचायत ने सुनाया फरमान, हफ्तेभर मांगनी पड़ेगी भीख
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
गाय का बछड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछड़े की मौत के बाद एक महिला को पंचायत ने गंगा स्नान के लिए भीख मांगने का फरमान सुनाया है। मामला मध्य प्रदेश का है, जहां दुर्घटना के चलते एक गाय के बछड़े की मौत हो गई, जिसके बाद पांचायत ने महिला को गंगा स्नान कर शुद्धिकरण के लिए एक हफ्ते तक भीख मांगकर पैसे इकट्ठा करने को कहा गया।
विज्ञापन
दरअसल शुक्रवार की सुबह बछड़े की मौत हो गई। महिला ने बताया कि वह बछड़े को बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी और 50 वर्षीय महिला को आसपास के गांव में अगले 7 दिनों के लिए भीख मांगने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
पढ़ें: सुसाइड से पहले मनाया मौत का जश्न
विज्ञापन
महिला का कहना है कि गाय का बछड़ा रस्सी में फंस गया था, जिसके बाद वह उसे गाय से अलग करने की कोशिश कर रही थी। जब बछड़े की मौत की खबर मिलने के बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें महिला के खिलाफ यह फरमान सुनाया गया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 के म्युनिसिपल काउंसलर मुकेश गर्ग ने बताया कि उन्होंने पंचायत के फैसले का विरोध किया, लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि सजा के 24 घंटे बाद तक महिला अपने घर नहीं लौटी थी।
