फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman killed by being attacked with an ax in the middle of the road in Singrauli

MP News: सिंगरौली में दिनदहाड़े महिला की हत्या, बीच सड़क कुल्हाड़ी से प्रहार कर ले ली जान, ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 06 Sep 2023 04:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 06 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

आरोपी की मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दो दिन पहले भी वह हर किसी को मारने के लिए दौड़ता था।

विज्ञापन
Woman killed by being attacked with an ax in the middle of the road in Singrauli
घटना के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिंगरौली में दिनदहाड़े महिला की हत्या, बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर ले ली जान, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के किया हवाले

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई। यहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने बीच सड़क पर ही कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को पता चली, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के खनुआ नया गांव की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिला प्रमिला सिंह उम्र 45 वर्ष अपनी सहेली के साथ अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से कुल्हाड़ी लेकर एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौका देखकर प्रमिला की सहेली वहां से किसी तरह भागी और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर कर आरोपी को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी हरिहर सिंह उम्र 48 वर्ष ने एक महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी है। आरोपी की मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दो दिन पहले भी वह हर किसी को मारने के लिए दौड़ता था। वह घर पर कहता था कि उसे कोई मारने के लिए दौड़ा रहा है। मानशिक हालात ठीक न होने की वजह से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed