फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman gave birth to a child at Damoh railway station read more in hindi

MP News: दमोह रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों के साथ भोपाल जा रही थी प्रसूता

Tue, 06 Sep 2022 12:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 12:42 PM IST
सार

दमोह रेलवे स्टेशन के बाथरुम में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Woman gave birth to a child at Damoh railway station read more in hindi
दमोह रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सोमवार सुबह एक गर्भवती  महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिजनों के साथ दमोह से भोपाल जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और महिला ने स्टेशन के ही बाथरुम में एक बच्चे को जन्म दिया। तत्काल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल प्रसूता और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के कांटी गांव की है। इमरतीबाई पति छोटू (32 वर्ष) अपनी दो बहनों के साथ भोपाल जा रही थी। सभी लोग सुबह 3 बजे स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन निकल गई। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे इमरतीबाई को प्रसव पीड़ा होने लगी। स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए तत्काल परिजन महिला को प्लेटफार्म पर बने बाथरुम में ले गए। जहां पर महिला की डिलेवरी हुई।  जीआरपी पुलिस को सूचना मिली तो  महिला पुलिसकर्मी भी महिला के पास पहुंची और 108 वाहन को सूचना दी। बाद  में एंबुलेंस से तत्काल ही महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है और जिला अस्पताल में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed