फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman and her son attempted self-immolation against police action on encroachment at Dhagat chauraha in Damoh

Damoh News: अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध, महिला और उसके बेटे ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 05 Mar 2023 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 Mar 2023 05:51 PM IST
सार

न्यायालय के निर्देश पर रविवार को पुलिस बल धगट चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। उसी दौरान महिला और उसके बेटे रितेश जैन ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटे को कोतवाली भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman and her son attempted self-immolation against police action on encroachment at Dhagat chauraha in Damoh
आत्मदाह की कोशिश करने के बाद पुलिस ने मां-बेटे को कोतवाली भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में न्यायालय के आदेश पर रविवार सुबह अदालत के कर्मचारी और पुलिस बल धगट चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस दौरान वहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। उसके बाद यह कार्रवाई रोक दी गई, अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को कोतवाली भेज दिया।

विज्ञापन


धगट चौराहा निवासी अधिवक्ता अनिल धगट के घर के सामने राधा-कृष्ण का मंदिर है। उसके बगल में पुष्पा लेडीज टेलर के नाम से एक दुकान संचालित होती है जो एक टपरे में है। पहले यह दुकान छोटी थी बाद में बड़ा टपरा रख दिया गया। मंदिर वाले मार्ग पर वहीं रहने वाले एक युवक ने अपनी कार रखना शुरू कर दिया। अधिवक्ता ने महिला से टपरा हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंच गया।
विज्ञापन


उसके बाद न्यायालय के निर्देश पर रविवार को पुलिस बल धगट चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। उसी दौरान महिला और उसके बेटे रितेश जैन ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रितेश ने बताया कि जितनी जगह कागज में है वह उतनी जगह छोड़ सकते हैं। लेकिन उससे ज्यादा जगह नहीं दे सकते। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को कोतवाली भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed