फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Will welcome the new year with care: Hotel-restaurants of Madhya Pradesh will open only till 10:30 pm, will be strictly after 11 pm

सावधानी से करेंगे नए साल का स्वागत: मध्य प्रदेश के होटल-रेस्टोरेंट 10:30 बजे तक ही खुलेंगे, रात 11 बजे के बाद होगी सख्ती

Fri, 31 Dec 2021 07:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 31 Dec 2021 07:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में थर्टी फर्स्ट की पार्टी धूमधाम से मनाई जाएगी, पर सावधानी के साथ। रात को 10:30 बजे के बाद होटल-रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे। रात 11 बजे के बाद सख्ती होगी। नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Will welcome the new year with care: Hotel-restaurants of Madhya Pradesh will open only till 10:30 pm, will be strictly after 11 pm
New Year 2022 - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश में नए साल के स्वागत का जश्न सावधानी और सख्ती के साथ होगा। राज्य सरकार ने तय किया है कि रात 10:30 बजे तक होटल-रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगेगा और सख्ती बरती जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि 11 बजे के बाद घूमने-फिरने वालों पर धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं पार्टियों में भी सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर और मास्क की अनिवार्यता रहेगी। 
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने साफ किया कि 11 बजे के बाद कोई भी सड़क पर दिखा तो सख्ती से निपटेंगे। होटल-रेस्टोरेंट भी 10:30 बजे बंद हो जाएंगे। 11 बजे तक सभी लोग अपने-अपने घर पहुंच जाएं। नाइट कर्फ्यू के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और पब में औचक निरीक्षण किया जाएगा। सेलिब्रेशन में भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। होटल-रेस्टोरेंट, क्लब या पब संचालक बिना मास्क के किसी को भी इंट्री नहीं देंगे। भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज कृपाल सिंह पाली ने भी टाइमिंग का ध्यान रखने की बात कही है।  
विज्ञापन


इंदौर में सबसे ज्यादा भीड़ खजराना गणेश मंदिर में लगती है। रातभर मंदिर खुला रहता है। इस बार 31 दिसंबर की रात 10 बजे खजराना गणेश में भक्तों की इंट्री बंद हो जाएगी। रात 12 बजे आरती होगी। सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू खुलते ही मंदिर खोल दिया जाएगा। दोनों डोज लगे लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।  शहर में थर्टी-फर्स्ट को देखते हुए बड़े होटलों और पब में कोई आयोजन नहीं होगा। शराब दुकानें भी रात 10:30 बजे बंद हो जाएंगी। इसी तरह की व्यवस्था जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में होगी। कुल मिलाकर राज्य स्तर पर नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed