{"_id":"5fd4626e8ebc3e3d574404aa","slug":"wife-caught-husband-red-handed-with-girlfriend-was-spying-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी देखी ऐसी जासूसी? पत्नी ने थानेदार को प्रेमिका के संग रंगे-हाथों पकड़ा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कभी देखी ऐसी जासूसी? पत्नी ने थानेदार को प्रेमिका के संग रंगे-हाथों पकड़ा, जानें पूरा मामला
Sat, 12 Dec 2020 02:14 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक थानेदार को उसकी पत्नी ने फ्लैट में प्रेमिका के साथ रंगे-हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की दो महीने से जासूसी कर रही थी। उसे सूचना मिली कि उसका पति ग्वालियर के मुरार स्थित एक फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ है। इसके बाद पत्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर पुलिसिया स्टाइल में थानेदार की घेराबंदी की और अचानक दबिश दे दी। थानेदार उसी तरह पकड़ा गया, जैसे वह किसी अपराधी को पकड़ते हैं। पति को पकड़ने के बाद महिला ने कहा कि पुलिस वाले की पत्नी होने के नाते उन्हें यह तरीका तो आता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीटिंग की बात कह गया था पति
जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर सुनील की पत्नी कंचन बानोरिया ने कहा कि उनके पति का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बारे में उन्हें दो महीने पहले पता चला। तभी से वह अपने भाई और रिश्तेदारों की मदद से नजर रख रही थीं। गुरुवार को सुनील मीटिंग में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
पत्नी ने ऐसे धर दबोचा
इसके बाद थानेदार की पत्नी कंचन ने उसके पीछे किसी को लगाया। पुलिस लाइन से उसने एक लड़की को साथ में लिया। उसके बाद वह अपने दोस्तों से मिलने चला गया। रात को वह युवती को लेकर फ्लैट पर पहुंचा। पत्नी ने बताया कि उसे इस बात की सूचना मिल चुकी थी। वह लोकेशन पर पहुंच गई। इसके बाद अपने भाई, पिता व रिश्तेदारों को एकजुट कर उसने थानेदार को उस लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन