{"_id":"65f68246fe8534633405df10","slug":"when-her-lover-refused-to-marry-her-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-in-shahdol-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जहर और सिंदूर साथ लाई युवती, प्रेमी से बोली- मांग भरकर शादी करो, इनकार किया तो उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जहर और सिंदूर साथ लाई युवती, प्रेमी से बोली- मांग भरकर शादी करो, इनकार किया तो उठाया खौफनाक कदम
Sun, 17 Mar 2024 11:10 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:10 AM IST
सार
Shahdol Crime News: युवती के जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसका प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया और अपने दोस्त के घर जाकर छिप गया। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले बुढार थाना क्षेत्र में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती एक युवक से प्रेम करती थी। युवक ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया था, जिससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि 22 वर्षीय युवती रुंगटा रोड निवासी एक 25 वर्षीय युवक से प्रेम करती थी। युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से शादी की बात टाल रहा था। बीते दिनों युवती हाउसिंग बोड कॉलोनी के पीछे युवक से मिलने आई थी। वह अपने साथ सिंदूर और जहरीली दवाई भी लाई थी। युवक जब वहां पहुंचा तो युवती ने उससे मांग में सिंदूर भरकर शादी करने की बात कही, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
युवती की हालत बिगड़ते देख युवक उसे छोड़कर भाग गया और अपने दोस्त के घर जाकर छिप गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
