फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   website used in indore to lure customers, deal was done after seeing photos of girls

मध्यप्रदेश: इंदौर में वेबसाइट से चलता था सेक्स रैकेट, लड़कियों के फोटो देखने के बाद होती थी डील

Wed, 17 Nov 2021 04:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Nov 2021 04:21 PM IST
सार

इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट को पकड़ा है जो वेबसाइट से चलता था। वेबसाइट पर युवतियां फोटो डालती थी जिसके बाद ग्राहक तलाशकर सौदा तय होता था। युवतियों को अलग अलग जगह भेजा जाता था।

विज्ञापन
website used in indore to lure customers, deal was done after seeing photos of girls
इंदौर में सेक्स रैकेट में पकड़े गए युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट को पकड़ा है जो वेबसाइट के माध्यम से संचालित होता था। इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोग जुड़े हुए थे। वेबसाइट के माध्यम से ही सौदा तय होता था। पकड़ी गई युवतियों में से अधिकांश दिल्ली की है, जो अलग-अलग जगह नौकरी करती थी। पैसा कमाने के मकसद से उन्होंने यह पेशा चुना। इंदौर सहित मप्र के अन्य शहरों में इस रैकेट के फैले होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 114 में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने यहां दबिश दी तो यहां से गुरुग्राम की दो युवतियां और रायसेन के करीब सात लड़के मिले। इनसे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट चलाने वालों ने वेबसाइट बनवाई थी। इसके माध्यम से ही कामकाज चलता था। वेबसाइट को खोलते ही कॉल और मैसेज आते थे। ग्राहक से संपर्क होते ही उसे युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। इसके बाद सौदा तय होने पर युवतियों को संबंधित के पास भेजा जाता था। इसमें दलाल के रूप में नीरज का नाम सामने आया है जो पूरी प्रक्रिया करवाता था।
विज्ञापन


वेबसाइट से तलाशते थे ग्राहक
इंदौर एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार वेबसाइट से ही सबकुछ तय होता था। यहीं से सरगना ग्राहक की तलाश करते थे। सौदा पक्का होने पर युवती को कहां व कैसे पहुंचाना है इसकी बात होती थी। गाड़ी और उसके नंबर तक तय किए जाते थे। इंदौर के स्कीम नंबर 114 में फ्लैट किराए से ले रखा था। यहीं से पूरा रैकेट चलता था। पूछताछ के दौरान कुछ लड़कियों ने बताया कि वे दिल्ली में अलग-अलग जगह नौकरी करती थी। वहां उनके साथ शारीरिक संबंध की कोशिश की गई जिसके बाद उन्होंने इस पेशे को पैसा कमाने का माध्यम बनाया। वेबसाइट पर खुद के फोटो डाले जिसके बाद ग्राहकों से संपर्क होता था। वेबसाइट से ही तय होता था कि कहां और किसके पास जाना है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कड़ियां तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed