फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weather changed in Damoh fog in the morning cold wind is blowing Umaria weather

MP News: मौसम का मिजाज बदला, दमोह में सुबह छाया कोहरा, चल रही ठंडी हवा; उमरिया में ओले गिरने से बढ़ी सर्दी

Fri, 16 Feb 2024 01:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह\उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह\उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह और उमरिया जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दमोह में सुबह कोहरा छाया और तेज हवा चलना शुरू हो गई। वहीं, उमरिया में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे किसान चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Weather changed in Damoh fog in the morning cold wind is blowing Umaria weather
दमोह में कोहरा छाया, उमरिया में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। शहर के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहा और सुबह से ही सर्द हवा भी चलना शुरू हो गई।   

विज्ञापन


दरअसल, करीब एक सप्ताह से दोपहर के समय गर्मी का आभास होने रहा था। लेकिन, अब फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा भी चल रही है, जिससे लोगों को सर्दी का आभास हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दमोह के जटाशंकर मंदिर के चारों ओर कोहरा छाया रहा। इससे मंदिर आने वाले लोगों की संख्या में भी कमी नजर आई। इसके अलावा सागर नाके की ओर भी कोहरे के चलते वाहनों की आवाजाही कम दिखाई दी। कोहरा के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन हेड लाइट जलाकर चल रहे हैं। शहर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे के अनुसार अभी कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरिया में गिरे ओले, फसल बर्बाद
इधर, उमरिया जिले में भी गुरुवार की रात मौसम बदल गया। बारिश के साथ शहर के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। शहर के मानपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई है और फिर बड़े-बड़े ओले गिरे। इसे फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी देखी जा रही है।


दरअसल, चना, मसूर, अरहल और बाकी फैसले लगभग पकने की कगार पर है। गेहूं की फसल भी पूरी तरह से लहलहा रही है। ऐसे में ओले गिरने से इन सभी फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed