{"_id":"6302f6ee4428ed683b2fcc1d","slug":"water-flowing-over-the-slope-of-johila-river-in-umaria-two-assembly-constituencies-lost-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: भारी बारिश से उफान पर जोहिला नदी, रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, दो विधानसभा क्षेत्रों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: भारी बारिश से उफान पर जोहिला नदी, रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, दो विधानसभा क्षेत्रों का संपर्क टूटा
Mon, 22 Aug 2022 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:54 AM IST
सार
रपटे के जलमग्न होने के चलते दो विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। ओवरफ्लो के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रहा है। रपटे के जलमग्न होने से आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बंद हो चुका है।
विज्ञापन
जोहिला नदी पर बना जलमग्न रपटा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते उमरिया जिले की जोहिला नदी उफान पर है। बिरसिंहपुर पाली के अंतर्गत जोहिला नदी पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। जोहिला नदी पर बना ये रपटा दो विधानसभाओं को जोड़ता है। रपटे के जलमग्न होने के चलते दो विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। ओवरफ्लो के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रहा है। रपटे के जलमग्न होने से आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बंद हो चुका है।
उमरिया जिले से प्रदेश के कई दिग्गज नेता आते हैं लेकिन उसके बाद भी ये क्षेत्र सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की मीना सिंह विधायक हैं, उनके मंत्री होने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। वहीं उमरिया जिले से ही पूर्व सांसद ज्ञान सिंह आते हैं, वे खुद भी मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में उनके पुत्र शिवनारायण सिंह बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं लेकिन बावजूद इसके क्षेत्रवासी सुविधाओं के लिए मोहताज है।
दो साल पहले रपटा पुल में ब्रिज बनाने के लिए दो पिलर बनाए गए थे, लेकिन उसके बाद काम बंद हो गया। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही रपटा पुल ओवर फ्लो हो जाता है। बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते अब न जाने कितने दिनों के लिए रास्ता बंद रहेगा।
विज्ञापन
बता दें, उमरिया जिले का रपटा पुल दो विधानसभा के कई गांवों को जोड़ता है। हर दिन यहां से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस को भी इसी रास्ते से गुजरना होता है, लेकिन ओवरफ्लो के चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।