फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Water crisis in Khandwa: Sitting on the road for water, women did a blockade, Tehsildar removed fear of section 144

खंडवा में गहराया जलसंकट: पानी के लिए सड़क पर बैठकर महिलाओं ने किया चक्काजाम, तहसीलदार ने धारा 144 का डर बताकर हटाया

Sun, 01 May 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 04:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। खंडवा-खरगोन में तो पारा 45 के आसपास घूम रहा है। अब यहां जलसंकट गहराने लगा है। पानी के लिए लोग भटकते देखे जा सकते हैं। परेशान लोगों ने नागचून रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यहां महिलाएं भी सड़क पर बैठी रहीं। तहसीलदार चंदरसिंह धारवे ने समझाइश दी, तब चक्काजाम खत्म हो सका।
 

विज्ञापन
Water crisis in Khandwa: Sitting on the road for water, women did a blockade, Tehsildar removed fear of section 144
खानशाह वली वार्ड के लोग नागचून रोड पर बर्तन लेकर पहुंच गए। यहां लोगों ने रास्ते पर बाइक और अन्य वाहन खड़े करके चक्काजाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा में जलसंकट गहराने लगा है। पानी के लिए लोग भटकते देखे जा सकते हैं। परेशान लोगों ने नागचून रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यहां महिलाएं भी सड़क पर बैठी रहीं। तहसीलदार चंदरसिंह धारवे ने समझाइश दी, तब चक्काजाम खत्म हो सका।
विज्ञापन


बता दें कि पानी के लिए भटकने जैसे हालात बन रहे हैं। जिम्मेदार भी सुध नहीं ले रहे हैं। थक-हारकर लोगों ने अब आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। शुक्रवार रात को भंडारिया रोड और इंदिरा चौक पर लोगों ने चक्काजाम किया था। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे खानशाह वली वार्ड के लोग नागचून रोड पर बर्तन लेकर पहुंच गए। यहां लोगों ने रास्ते पर बाइक और अन्य वाहन खड़े करके चक्काजाम कर दिया। महिलाएं बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गईं। कुछ ही देर में इस रूट पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर मोघट थाना क्षेत्र से पुलिस अधिकारी लोगों को समझाइश देने के लिए पहुंचे लेकिन लोग नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। यहां पहुंचे नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंतरसिंह तंवर, सब इंजीनियर संजय शुक्ला ने लोगों को टैंकरों से पानी देने की बात कही। मौके पर पांच टैंकर पानी भी पहुंचा दिया गया, लेकिन रहवासियों ने कहा कि हमें टैंकरों से पानी नहीं चाहिए। जब नर्मदा जल का कनेक्शन लिया है तो नलों से पानी क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों को हटाया
नागचून रोड पर चक्काजाम के कारण वाहनों की कतार लगने से यातायात प्रभावित हो गया। ऐसे में मौके पर तहसीलदार चंदरसिंह धारवे भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को पहले तो समझाइश देते हुए कहा कि आप लोगों को टैंकरों से पानी दिया जा रहा है, चक्काजाम समाप्त कर दीजिए लेकिन लोग टैंकर के बजाय नल से पानी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। ऐसे में तहसीलदार ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर आधे घंटे के अंदर सड़क से नहीं हटे तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। शहर में धारा 144 लागू है इसका पालन सबको करना है। उनकी इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही धरना समाप्त कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed