फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Warning of Chhatarpur Collector: Illegal burning of Narwai, can be punishment, penalty of up to 15 thousand for burning

छतरपुर कलेक्टर की चेतावनी: नरवाई जलाना गैरक़ानूनी, हो सकती है सजा, जलाने पर 15 हजार तक का दंड

Tue, 05 Apr 2022 09:50 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 09:50 AM IST
सार

छतरपुर: कलेक्टर संदीप जीआर ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सोमवार को प्रसारित आदेश में किसानों से अपील करने के साथ ही चेतावनी जारी की है कि फसलों के अवशेष अर्थात नरवाई नहीं जलाएं। नरवाई जलाने से न सिर्फ जानमाल की क्षति होती है बल्कि संपत्तियों का नुकसान भी होता है और भूमि की उर्वरकता समाप्त होती है। जिले में नरवाई जलाने वाले पर सख्ती बरती जाएगी।
 

विज्ञापन
Warning of Chhatarpur Collector: Illegal burning of Narwai, can be punishment, penalty of up to 15 thousand for burning
नरवाई जलाने से न सिर्फ जानमाल की क्षति होती है बल्कि संपत्तियों का नुकसान भी होता है और भूमि की उर्वरकता समाप्त होती है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि नरवाई जलाने से भूमि की जल धारण क्षमता भी कम होती है और आगामी उपज की कम होने की संभावना होती है। साथ ही नरवाई जलाने के दरम्यान हवा का प्रवाह होने से क्षेत्र में प्रदूषण होने की आशंका बढ़ती है तो स्थायी या अस्थायी परिसंपत्तियों का नुकसान होने के साथ जानमाल की क्षति होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

 
कलेक्टर ने कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा 2500 रुपये से 15 हजार तक का दंड तय किया है। अतः किसान नरवाई जलाने से बचें। यह आदेश किसानों के हित में जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।
विज्ञापन

 
दरअसल फसलों के अवशेष जलाने से वायु प्रदुषण ही नहीं होता बल्कि मृदा का तापमान बढ़ जाता है, जिससे मृदा की संरचना बिगड़ जाती है। जीवाष्म पदार्थ की मात्रा कम हो जाने से मृदा की उत्पादकता कम होने का खतरा होता है। फसल जलाने से उस पर आश्रित कीट की मौत हो जाती है। जिससे मित्र कीट और शत्रु का अनुपात बिगड़ जाता है, फलस्वरूप पौधों को कीट प्रकोप से बचाने के लिए मजबूरन महंगे तथा जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसका दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed