{"_id":"624551e1af5eca6ac105b8ea","slug":"vyapam-scam-arun-yadav-said-the-foundation-of-the-grand-scam-was-laid-in-the-college-of-the-minister-s-son-the-home-minister-said-it-is-wrong-to-say-straight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र व्यापमं घोटाला: अरुण यादव ने कहा- मंत्री पुत्र के कॉलेज में रखी महाघोटाले की नींव, गृहमंत्री बोले- सीधा कहना गलत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र व्यापमं घोटाला: अरुण यादव ने कहा- मंत्री पुत्र के कॉलेज में रखी महाघोटाले की नींव, गृहमंत्री बोले- सीधा कहना गलत
Thu, 31 Mar 2022 01:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:55 PM IST
सार
व्यापमं के शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे के कॉलेज से लीक होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि स्क्रीनशॉट उनके बेटे के कॉलेज से लिए गए थे। इस मामले में अरुण यादव ने बिना नाम लिए मंत्री पर निशाना साधा है। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री का बचाव किया है।
विज्ञापन
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश शासन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे के कॉलेज से व्यापमं के शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि स्क्रीनशॉट उनके बेटे के कॉलेज से लिए गए थे। इस मामले में अरुण यादव ने बिना नाम लिए मंत्री पर निशाना साधा है। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री का बचाव किया है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि व्यापमं वर्ग 3 पेपर लीक में बड़ा खुलासा हुआ है। अपना जमीर बेचकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले एक मंत्री पुत्र के सागर स्थित कॉलेज में व्यापमं महाघोटाले की नींव रखी गई थी। इस महाघोटाले में 10 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने परीक्षा रद्द करने की मांग की है।
मामले में मीडिया के सवाल पूछने पर गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया विश्वसनीय प्लेटफॉर्म नहीं है। हर व्यक्ति अपने विचार उस पर रख देता है। वायरल होने वाले कंटेंट सब संदेह के घेरे में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो पेपर कॉलेज से लीक होना बातया जा रहा है। वह परीक्षा 25 तारीख को थी, जबकि लीक पेपर 26 तारीख को वायरल हुआ। मिश्रा ने कहा कि कंपनी ने कॉलेज किराए पर लिया था। इसलिए सीधा उसके बारे में नहीं कहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरक्षण भर्ती परीक्षा में विकास मीणा की एक शिकायत आई थी। उनको पहले क्वालिफाई बताया और बाद में डिस्क्वालिफाई बताया था। शिकायत का परीक्षण कराया। वह डिस्क्वालिफाई ही थे। एक ही बार परीक्षा परिणाम जारी किए गए है। दो बार नहीं किया गया है। पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा में 2017 की प्रक्रिया के तहत की किया गया है। इस प्रक्रिया के खिलाफ लोग इंदौर हाई कोर्ट गए थे, जिसे कोर्ट ने सही बताया था। जहां तक पूर्व सैनिकों के आरक्षण का मामला है, वह भी आरक्षण यथावत है। इन सब सावधानियों का पूरा ध्यान रखा गया है।