फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Viral video in Indore: The child demanded the MLA - bring me the idol of Ramji, then I will feed you lentils and baffles on your birthday...

इंदौर में वायरल वीडियो: बच्चे ने की विधायक से मांग- मुझे रामजी की मूर्ति लाकर दो तो आपको जन्मदिन पर दाल-बाफले खिलाऊंगा

Thu, 16 Dec 2021 04:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 04:36 PM IST
सार

जनप्रतिनिधि अपनी जनता से तरह-तरह के वादें करते हैं, लेकिन इंदौर में इसके उलट हुआ है। यहां एक बच्चा विधायक से कह रहा है कि वह उनको अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाएगा और दाल-बाफले खिलाएगा, लेकिन बदले में उन्हें रामजी की मूर्ति लाकर देनी होगी। 

विज्ञापन
Viral video in Indore: The child demanded the MLA - bring me the idol of Ramji, then I will feed you lentils and baffles on your birthday...
विधायक संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमतौर पर जनप्रतिनिधि अपनी जनता से तरह-तरह के वादे करते हैं, लेकिन इंदौर में इसके उलट हुआ है। यहां एक बच्चा विधायक से कह रहा है कि वह उनको अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाएगा और दाल-बाफले खिलाएगा, लेकिन बदले में उन्हें रामजी की मूर्ति लाकर देनी होगी। 
विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा इंदौर क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला से मांग कर रहा है। बच्चा कह रहा है कि विधायक संजय शुक्ला आपने मुझे जो हनुमानजी की मूर्ति लाकर दी थी वह बहुत अच्छी लगी। अब आपसे आग्रह है कि मुझे रामजी की मूर्ति लाकर दो। मैं आपको अपने जन्मदिन पर घर बुलाऊंगा और दाल-बाफले की पार्टी दूंगा। इस वीडियो पर विधायक शुक्ला की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कई लोग इस वीडियो को देखकर शेयर कर रहे हैं। इस बच्चे का नाम उमंग मिश्रा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों को अयोध्या ले जा रहे हैं विधायक शुक्ला
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला कोरोना काल में खूब सुर्खियों में आए थे। इंदौर में उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान खूब काम किया था और अपनी कार्यशैली से विपक्षी दल का भी दिल जीता था। इतना ही नहीं इंजेक्शन व ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने पर आत्मदाह की बात भी कही थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद विधायक शुक्ला अब फिर से सुर्खियों में आए हैं क्योंकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को अयोध्या यात्रा पर ले जा रहे हैं। इसका कार्यक्रम तय हो चुका है और अगले कुछ दिनों में यात्रियों का पहला जत्था रवाना होने वाला है। कहा जा रहा है कि छोटे बच्चे ने यह वीडियो इसी तारतम्य में बनाया है कि अयोध्या से विधायक उसके लिए श्रीराम की मूर्ति लेकर आएं। विधायक से मिल नहीं पाया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed