फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Violence in Tripur, protest in Ratlam: Shahar Qazi's appeal – keep business closed on November 19

त्रिपुरा की हिंसा का विरोध रतलाम में: शहर काजी की अपील- 19 नवंबर को बंद रखें कामकाज, कोई बाजार जाकर खरीदारी न करें 

Tue, 16 Nov 2021 07:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Nov 2021 07:17 PM IST
सार

रतलाम शहर काजी ने शहर के मुस्लिम नागरिकों से अपील की है कि त्रिपुरा में हो रही हिंसा के विरोध में कामकाज बंद रखें। खरीदारी करने भी मार्केट में न निकलें। 

विज्ञापन
Violence in Tripur, protest in Ratlam: Shahar Qazi's appeal – keep business closed on November 19
रतलाम में शहर काजी की ओर से जारी अपील। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा की हिंसा का मध्यप्रदेश में विरोध तेज हो रहा है। उज्जैन में पीएफआई संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया था। भाषा बहुत ही अमर्यादित थी, जिसके बाद छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस कडी में अब रतलाम का नाम भी जुड़ा है। यहां के शहर काजी ने अपील जारी कर कहा है कि त्रिपुरा की हिंसा के विरोध में 19 नवंबर को सभी मुस्लिम समाजजन अपने कामकाज बंद रखें।
विज्ञापन


रतलाम के शहर काजी मौलवा सैयद काजी अहमद अली ने अपने लेटर हेड पर अपील जारी की है। इसमें लिखा है कि 19 नवंबर को मुस्लिम समाजजन अपनी दुकानें बंद रखें। त्रिपुरा में मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म के विरोध में एक दिन का बंद रखना है। केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है। त्रिपुरा की सरकार भी कार्यवाही नहीं कर रही है। ऐसे में 19 नवंबर को कोई भी अपनी दुकान न खोलें, न ही मजदूरी पर जाए। ऑटो, मैजिक और बस के चालक वाहन घर ही रखें। किसी तरह का व्यापार संचालित न करें। न ही कोई घर से बाजार में खरीदारी के लिए जाए। लेटर के आखिरी में पंक्ति जोड़ी गई कि यह अपील रतलाम शहर की सिर्फ मुस्लिम अवाम के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed