फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Violence in Chhatarpur: Attempted to rape a Dalit girl, broke her teeth on protest, strangled her, bloody girl admitted to district hospital

छतरपुर में हैवानियत: दलित युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर दांत तोड़े, गला दबाया, लहूलुहान युवती जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 31 Dec 2021 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 07:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में 20 साल की दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पीड़िता के कई दांत तोड़ दिए गए हैं। चेहरे और पूरे बदन पर नाखूनों के कई निशान एवं घाव हैं। 

विज्ञापन
Violence in Chhatarpur: Attempted to rape a Dalit girl, broke her teeth on protest, strangled her, bloody girl admitted to district hospital
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में 20 साल की दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर युवती के साथ इस कदर हैवानियत की गई कि देखने वालों की रूह कांप उठे| पीड़िता के कई दांत तोड़ दिए गए हैं। चेहरे और पूरे बदन पर नाखूनों के कई निशान एवं घाव हैं। पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई। फिलहाल युवती गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता सुबह शौच के लिए अपने घर से बाहर गई हुई थी, तभी रास्ते मे उसे झांसी का रहने वाला राजू सिंह परिहार मिला। जिसे वह पहले से जानती थी और उससे कई बार फोन पर बात भी कर चुकी थी| पीड़िता ने बताया कि रास्ते में ही राजू ने उसे जबरन अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। उतरकर भागने की कोशिश में बाइक लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गई। इतने में राजू के अन्य साथी आ गए और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मेरे मुंह पर कई मुक्के मारे, जिससे दांत टूट गए। शरीर को नोचने की कोशिश की और गला भी दबाया|
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता हो गई बेहोश
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो उसके मुंह से लगातार खून बह रहा था। पूरे शरीर पर नाखूनों से नोचने के निशान थे|

पुलिस पर लगे आरोप
परिजनों का आरोप है कि मामले में स्थानीय पुलिस ने न सिर्फ लापरवाही बरती, बल्कि कई साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमारे बताए अनुसार एफआईआर नहीं लिखी। नौगांव थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में राजू परिहार को आरोपी बनाते हुए छेड़छाड़ एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया और MLC के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की|
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रात 2 बजे जब पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुए युवती को डिलीवरी वार्ड में भर्ती कराया गया और एक बार फिर से मेडिकल किया गया। इस बार मेडिकल जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर आरती तिवारी ने किया।

 
प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
नाम न बताने के अनुरोध पर जिला अस्पताल में ही पदस्थ एक डॉक्टर ने बताया कि युवती के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। इसीलिए उसको प्रसूता वार्ड में भर्ती किया गया है और मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण की बात भी सामने आई है। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है| पुलिस के आला अधिकारी संबंधित मामले में एक बार फिर एमएलसी रिपोर्ट के बाद मामले की फिर से जांच की बात कह रहे हैं| 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed