फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha News young man from Niwari and girl from Tikamgarh committed suicide

Vidisha News: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, निवाड़ी का युवक और टीकमगढ़ की युवती कंपनी में थे कार्यरत

Tue, 21 May 2024 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 May 2024 07:59 PM IST
सार

विदिशा जिले में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि प्रेमी निवाड़ी जिला का निवासी और प्रेमिका टीकमगढ़ की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
Vidisha News young man from Niwari and girl from Tikamgarh committed suicide
प्रेमी युगल ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा में रेल की पटरी पर प्रेमी युगल ने एक साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। निवाड़ी जिले का युवक और टीकमगढ़ जिले की युवती निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार सुबह बंटी नगर के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले। 23 वर्षीय भुजबल और 22 वर्षीय युवती विनीता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार सुबह बंटी नगर क्षेत्र में रेल पटरी पर एक प्रेमी युगल ने अज्ञात ट्रेन के सामने आकर मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव आसपास ही पड़े थे। युवक का एक हाथ और गर्दन कट कर अलग हो गए, जबकि युवती का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव जब्त कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, जानकारी आने के बाद प्रेमी युगल के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से हुई बातचीत में मृतक का नाम निवाड़ी निवासी 23 वर्षीय भुजबल और युवती का नाम टीकमगढ़ निवासी 22 वर्षीय विनीता केवट के रूप में हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के मामले में टीआई मनोज दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या प्रतीत होती है।उन्होंने बताया कि दोनों विदिशा के बंटीनगर स्थित एक निजी कपड़े की कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं, परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed