{"_id":"6592f6464561ebd7c40c3649","slug":"vidisha-news-tired-of-harassment-student-consumed-poison-uncle-also-hanged-himself-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, चाचा ने भी लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, चाचा ने भी लगा ली फांसी
Mon, 01 Jan 2024 10:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:58 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में ग्यारसपुर के ग्राम बरखेड़ा में तीन दिन पहले अपने चाचा-चाची पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाली छात्रा की उपचार के दौरान भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई है। छात्रा ने कॉलेज के बाहर जहरीला पदार्थ खाया था, इसके बाद उसे विदिशा से भोपाल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विदिशा में ग्यारसपुर के ग्राम बरखेड़ा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्राम बरखेड़ा के रहने वाले एक कॉलेज की छात्रा द्वारा विगत दिनों जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। छात्रा के कॉलेज बैग से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया गया, जिसमें उसके चाचा और चाची द्वारा छात्रा को परेशान करने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि इलाज की चलते छात्रा को विदिशा से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था।जहां अस्पताल में इलाज के चलते छात्रा की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही उसके चाचा को मिली तो चाचा ने भी ग्यारसपुर के जंगलों में एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
चाचा के द्वारा एक सुसाइट नोट लिखा गया, जिसमें लिखा कि मेरी भतीजी की मौत हो चुकी है और अब मैं किसी भी तरीके से अपने आपको निर्दोष साबित नहीं कर सकता। इसीलिए मैं भी यह बड़ा कदम उठा रहा हूं। इस संबंध में विदिशा CSP राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में चाची भी दोषी है। नियमानुसार उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
