{"_id":"65d850b5fbb8e8a49804cfdd","slug":"vidisha-news-humanity-put-to-shame-in-government-hospital-dead-body-kept-getting-wet-for-15-minutes-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: सरकारी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, टंकी के ओवरफ्लो में 15 मिनट तक भिगता रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: सरकारी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, टंकी के ओवरफ्लो में 15 मिनट तक भिगता रहा शव
Fri, 23 Feb 2024 01:30 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:30 PM IST
सार
विदिशा जिले में सरकारी अस्पताल में लापरवाही सामने आई है। लोडिंग वाहन पलटने से एक युवक की मौत हुई थी। उसका शव अस्पताल परिसर में टंकी के ओवरफ्लो होने की वजह से 15 मिनट तक भिगता रहा।
विज्ञापन
विदिशा में भिगती रही डेड बॉडी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अंतर्गत आने वाले गंजबासोदा के शासकीय जन चिकित्सालय में मानवता उस समय शर्मसार हो गई जब सड़क हादसे में मृत युवक के शव को 15 मिनट तक अस्पताल की टंकी के ओवरफ्लो से भिगती रही। आनन-फानन में चिकित्सकों ने जब कर्मचारियों को बताया कि बॉडी भीग रही है तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, लेकिन तब तक शव पानी से तरबतर हो गया था। अस्पताल में किस तरह कर्मचारी लापरवाही करते हैं, इन तस्वीरों से खुद अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
अम्बा नगर के पास पैदल चल रहे तीन ग्रामीण लोडिंग ट्रक के पलटने से चपेट में आ गए थे। वह ट्रक के नीचे दब गए। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तीनों गंभीर घायलों को शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने 32 वर्षीय धर्मेंद्र चिढार को मौके पर मृत घोषित कर दिया। वहीं 80 वर्षीय गणेश राम अहिरवार को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया। तीसरे व्यक्ति खूब सिंह का इलाज जारी है। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राजीव गांधी जन चिकित्सालय के बीएमओ डॉ. प्रवेंद्र तिवारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार दिया गया था। इसके बाद भी हम धर्मेंद्र को बचा नहीं सके। हालांकि, डॉ. तिवारी की ओर से अस्पताल परिसर में शव के भिगने को लेकर कुछ नहीं कहा। वहीं, अंबानगर ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक सिंह दांगी ने कहा कि हम जब यहां पहुंचे तो घायलों को तत्काल उपचार दिया गया था। बाद में शव को बाहर रख दिया गया था। वहां पानी की टंकी ओवरफ्लो हो रही थी। कर्मचारियों ने न तो टंकी के ओवरफ्लो की ओर ध्यान दिया और न ही शव के भिगने पर। जब आपत्ति दर्ज कराई तो शव को पानी से दूर किया गया।
विज्ञापन
