फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha: The bullies of the village barged into the school and beat up the teacher

Vidisha: हैंडपंप सुधरवाने की बात पर शिक्षक को गांव के दबंगों ने स्कूल में घुसकर पीटा, मारपीट देख सहमे बच्चे

Thu, 20 Jul 2023 07:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 07:19 PM IST
सार

विदिशा जिले के धानोदा स्कूल में एक शिक्षक के साथ मारपीट का मामला  सामने आया है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप को लेकर यह पूरा झगड़ा शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
Vidisha: The bullies of the village barged into the school and beat up the teacher
स्कूल में घुसकर शिक्षक के साथ मारपीट की गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम धानोदा के माध्यमिक शाला स्कूल से एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जिसने मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दो लोगों ने इस कदर उत्पात मचाया कि शिक्षक से लेकर बच्चे तक डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल भोपाल से लगभग 100 किलोमीटर दूर विदिशा जिले के धानोदा स्कूल में एक शिक्षक के साथ मारपीट का मामला  सामने आया है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप को लेकर यह पूरा झगड़ा शुरू हुआ है। हैंडपंप ठीक करवाने में सहयोग की बात कहने पर गांव के  दबंगों ने शिक्षक के साथ डंडों से मारपीट कर दी। साथ ही सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


दरअसल स्कूल में सरकारी हैंडपंप लगा है जो स्कूल के बच्चों के लिए है, लेकिन गांव के कुछ लोग उस हैंडपंप का उपयोग करते हैं और इस कारण आए दिन हैंडपंप खराब हो जाता है। जब स्कूल में पदस्थ शिक्षक जसवंत सिंह ने गांव के दबंगों से हैंडपंप सुधारने की बात कही तो दबंगों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर डाली। लेकिन घटना की जानकारी मारपीट करने वाले के भाई को पता चला तो भाई स्कूल आया और अपने छोटे भाई को स्कूल से मारते हुए बाहर ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि दबंगों ने स्कूल के आसपास की सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। और आए दिन शिक्षकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देते रहते हैं। दबंगों ने शिक्षक को धमकी दी और उनके खिलाफ थाने में झूठा केस भी कर दिया। उक्त मामले में शासकीय माध्यमिक शाला के प्रभारी शिक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि कुछ लोग स्कूल के पीछे निवास करते हैं जो परिसर से लगे हैंडपंप पर कब्जा करना करना चाहते हैं। इसी को लेकर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की है, और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पूरी घटना से स्कूल में पदस्थ शिक्षकों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। शिक्षक ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed