{"_id":"648ea5f20a38c600bd0e4a89","slug":"vidisha-news-in-jirapur-village-encroachers-chased-and-beat-forest-workers-a-dozen-injured-including-ranger-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: जीरापुर गांव में अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रेंजर समेत एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: जीरापुर गांव में अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रेंजर समेत एक दर्जन घायल
Sun, 18 Jun 2023 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:06 PM IST
सार
जीरापुर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में रेंजर समेत नौ वनकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वनकर्मियों से झड़प करते अतिक्रमणकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद के ग्राम जीरापुर डबरी के पास वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, इस दौरान मौजूद अतिक्रमणकारियों ने पत्थरों और डंडो से वन विभाग की पूरी टीम पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान महिला रेंजर संगीता अमलतास के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही कई वन कर्मियों को डंडे मार कर घायल कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि वहां मौजूद अतिक्रमणकारियों ने महिला वन कर्मियों के साथ भी झूमाझटकी की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस हमले में लगभग नौ लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल करमेड़ी जीरापुर गांव में माफियाओं ने वन विभाग की 100 बीघा से अधिक जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण कारियों को वन भूमि से अतिक्रमण हटाने कई बार नोटिस दिए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। इस कार्रवाई के दौरान पूरी वन अमले की टीम पर हमला कर दिया गया।