फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha: Carefree System! Risking their lives, villagers are crossing the bridge with Poklen machine

Vidisha Daredevils: बेपरवाह सिस्टम! जान जोखिम में डालकर पोकलेन मशीन से पुल पार कर रहे हैं ग्रामीण

Wed, 28 Jun 2023 12:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विदिशा में ग्रामीण लाचार हैं और सिस्टम बेपरवाह। तभी तो पुल पार करने के लिए पोकलेन मशीन का सहारा लिया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Vidisha: Carefree System! Risking their lives, villagers are crossing the bridge with Poklen machine
विदिशा में नदी पार करने के लिए पोकलेन मशीन का सहारा लिया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन


मध्य प्रदेश के विदिशा से आई यह तस्वीर किसी को भी झकझोर देगी। विदिशा के ग्यारसपुर इलाके में कोटरा नदी पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है। समय पर निर्माण कार्य खत्म नहीं हुआ और अब बारिश के मौसम में लोगों को एक पार से दूसरे पार जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैदरगढ़ से गैरतगंज को जोड़ने वाले पुल को पार करने के लिए ग्रामीण पोकलैंड मशीन में सवार हो रहे हैं। 

दरअसल, यह पुल एक महीना पहले ही बन जाना था। ठेकेदार की लापरवाही और सिस्टम की अनदेखी की वजह से बारिश आने के बाद भी यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसकी परेशानी हैदरगढ़ और गैरतगंज के आसपास के एक दर्जन गांवों के रहवासियों को उठानी पड़ रही है। जान जोखिम में डालकर यह लोग अब पोकलेन मशीन का सहारा लेकर नदी पार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कच्चे रास्ते पर फंस जाते हैं वाहन
ऐसा नहीं है कि इस पुल के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। एक और रास्ता है लेकिन उससे पांच किलोमीटर दूरी बढ़ जाती है। इतना ही बारिश की वजह से उस कच्चे मार्ग पर वाहन भी मिट्टी में फंस जाते हैं या बंद हो जाते हैं। कच्ची सड़क होने की वजह से जैसे-तैसे लोग उससे पार जा पाते हैं। जो पुल बन रहा है, उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed