फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha: 13 year old girl gave birth to seven month old child raped by an unknown neighbor's youth

Vidisha: दुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीय मासूम बनी मां, पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया था शोषण

Tue, 01 Aug 2023 02:35 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 01 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

विदिशा में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग बच्ची ने सात माह के बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ वक्त पहले पड़ोस में रहने वाले एक अनजान युवक ने बच्ची के साथ दुराचार किया था।

विज्ञापन
Vidisha: 13 year old girl gave birth to seven month old child raped by an unknown neighbor's youth
जिला चिकित्सालय में भर्ती है पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा में 13 साल की नाबालिक ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा सात महीने का है। बच्चे और मां की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि नाबालिक मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया था, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग पांच बहने और एक भाई हैं। पीड़िता के पिता को बीमारी हो गई थी। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता अपने भाई और बहनों के साथ घर पर रहती थी। इस दौरान पड़ोस में रह रहे अनजान युवक ने मौका पाकर घर में घुसकर नाबालिक के साथ दुराचार किया। परिवार में चल रही परेशानियों की वजह से नाबालिक ने इस बात को छुपाकर रखा।कुछ समय बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने सात माह के बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चे और नाबालिग मां की हालत गंभीर है।  महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के बयान लिए है, लेकिन पीड़िता बयान देने की हालात में नहीं है। डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद पीड़िता के बयान लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed