फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uttarakhand Bus Accident: VD Sharma attended last visit of Sharma couple in Panna, expressed condolences

Uttarakhand Bus Accident: पन्ना में शर्मा दंपती की अंतिम यात्रा में शामिल हुए वीडी शर्मा, शोक संवेदना व्यक्त की

Tue, 07 Jun 2022 12:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 12:19 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मंगलवार को पन्ना जिले के उलड़ा मे रामभरोसी शर्मा दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident: VD Sharma attended last visit of Sharma couple in Panna, expressed condolences
शर्मा दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मंगलवार को पन्ना जिले के उलड़ा मे रामभरोसी शर्मा दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उलड़ा गांव में अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद वीडी शर्मा बुद्ध सिंह सांटा और सिमरिया गांव के तीर्थयात्रियों के घर पहुंचे और दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस हादसे में पन्ना जिले के 24 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। रविवार को हुए इस हादसे के बाद पन्ना के करीब 9 गावों में मातम पसर गया है। मरने वालों में नौ दंपती शामिल थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से ही पन्ना गांव में चूल्हे नहीं जले। परिजनों ने भारी मन से अपनों को विदा किया।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलने के बाद ही सीएम शिवराज वीडी शर्मा उत्तराखंड के लिए रवाना हुए थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह वायुसेना के विशेष विमान से खजुराहो पहुंची था,जहां से एंबुलेंस के माध्यम से शवों को उनके पैतृक गांव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed