फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uttarakhand Bus Accident: Pilgrims had booked three buses for Chardham from Powai in Panna district, accident happened with one bus

Uttarakhand Bus Accident: पन्ना जिले के पवई से चारधाम के लिए तीन बस बुक कर निकले थे तीर्थयात्री, एक बस के यात्रियों के साथ हुआ हादसा

Mon, 06 Jun 2022 12:55 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 12:55 AM IST
सार

पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि पन्ना के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident: Pilgrims had booked three buses for Chardham from Powai in Panna district, accident happened with one bus
पन्ना जिले से 50 किलोमीटर दूर पवई विधानसभा से तीन बसों में सवार होकर तीर्थायात्री निकले थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 28 लोग उत्तरकाशी जिले के डामटा में हादसे का शिकार हुए हैं। पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि पन्ना जिले के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई, देवेंद्रनगर, पहाड़ीखेड़ा के लोग तीन बसों में सवार होकर तीर्थायात्री निकले थे। इन लोगों ने ऋषिकेश से लोकल बस किराए पर ली थी। जिसमें से यमनोत्री की तरफ जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।
विज्ञापन


एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 25 मौतें कंफर्म हो चुकी हैं। तीन की हालत खराब है। दो की तलाश जारी है। बस में 28 यात्री, ड्राइवर, क्लीनर भी थे। तीनों घायलों को घटनास्थल से तीन किमी दूर डामटा ले जाया गया है। जहां बारकोट से सीनियर डॉक्टर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवई से विधायक प्रहलाद लोधी ने बताया कि कुछ लोगों से बात हुई है, वे सुरक्षित हैं। बसें पवई से गई थीं। घायलों से लगातार संपर्क में हैं। सीएम से भी बात हो रही है, वे भी वहां की सरकार से मदद की बात कर रहे हैं। जो लोग सुरक्षित हैं, वे जीप में थे, और अलग रास्ते पर थे। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक जताया है। कहा है कि उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पर जा रही मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों से भरी बस के हादसे का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।  


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है। मुख्यमंत्री पूरी घटना के रेस्क्यू का स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखें। बस हादसे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने गहरा दुख जताया है। वो लगातार पूरी घटना पर नज़र रखे हुए है। परिजनों से संपर्क में है। उत्तराखण्ड सरकार से भी उन्होंने सम्पर्क किया है। पन्ना के कार्यकर्ताओ से भी कहा कि वो परिजनों की मदद करें। 



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी रात में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थानीय मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और चार वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड जाएंगे। रात को देहरादून में पूरे रेस्क्यू और घायलों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुबह होते ही उत्तरकाशी जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।



पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 


बस में सवार यात्रियों की सूची
राजकुमार (38), राजकुवर (58), मेनकाप्रसाद (56), सरोज (54), बद्रीप्रसाद (63), करणसिंह (62), उदयसिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61), मोतीलाल (62), बलदेव (77), कुसुमबाई (77), अनिलकुमारी (50), कृष्णबिहारी (69), प्रभा ( 63), शकुंतला (60), पार्वती (62), शीलाबाई (61), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57), कंच्छेदीलाल (62), राजाबाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57), वृंदाबेन (61), कमला (59), रामसखी ( 63), गीताबाई (55) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed