{"_id":"622b2a22d2f58448b02d2f3c","slug":"up-election-results-mp-home-minister-urges-munawwar-rana-to-drop-the-idea-of-leaving-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Results: मप्र के गृह मंत्री की मुनव्वर राणा को सलाह- अब यूपी में योगीराज्य है, यूपी छोड़ने की मंशा ही छोड़ दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Results: मप्र के गृह मंत्री की मुनव्वर राणा को सलाह- अब यूपी में योगीराज्य है, यूपी छोड़ने की मंशा ही छोड़ दीजिए
Fri, 11 Mar 2022 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा को सलाह दी है कि अब यूपी में योगीराज्य है। अब आप यूपी छोड़ने की मंशा ही छोड़ दीजिए।
विज्ञापन
मुनव्वर राणा और नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा को सलाह दी है कि उन्हें यूपी छोड़ने की मंशा ही छोड़ देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में अब योगीराज्य है। रामराज्य है। रामराज में सबको स्थान होता है।
मुनव्वर राणा ने पिछले साल एक बयान दिया था। इसे लेकर वे भाजपा नेताओं के निशाने पर भी थे। राणा ने कहा था कि "यदि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है और योगी सीएम बनते हैं तो मैं यूपी छोड़कर चला जाऊंगा।" इसी बयान में राणा ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यूपी के मुस्लिमों में अगर जरा-सी भी अक्ल होगी तो वह ओवैसी को वोट नहीं डालेंगे। दरअसल, उस दौरान यूपी एटीएस ने लखनऊ में अल-कायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उसे लेकर मुनव्वर राणा ने सरकार पर निशाना साधा था।
यूपी के विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार को आए। इसमें राज्य की 403 सीटों में से भाजपा और उसके गठबंधन ने 273 सीटें जीती हैं। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। अब राणा क्या करेंगे? उन्हें क्या करना चाहिए, इस सवाल पर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में रामराज्य है। रामराज्य में सभी को स्थान होता है। मुनव्वर राणा से प्रार्थना हैं कि आप बेहतरीन शायर हैं। राष्ट्र की मुख्य धारा में आइए। आराम से रहिए।
विज्ञापन
राणा की बेटी को नोटा से भी कम वोट मिले
मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा राणा ने भी चुनाव लड़ा था। पुरवा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी उरूसा को 1876 वोट मिले हैं। वहीं, पुरवा सीट पर 2608 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। उरूसा ने नागरिकता कानून के विरोध में हुए आंदोलन को लेकर सुर्खियों में आई थी।