{"_id":"61cac5bd0be7ca0e31385842","slug":"unique-protest-in-shivpuri-people-troubled-by-dirt-set-up-chairs-in-the-name-of-collector-and-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी में अनोखा विरोध: गंदगी से परेशान लोगों ने गंदगी में ही लगाईं कलेक्टर और सीएमओ के नाम की कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी में अनोखा विरोध: गंदगी से परेशान लोगों ने गंदगी में ही लगाईं कलेक्टर और सीएमओ के नाम की कुर्सियां
Tue, 28 Dec 2021 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:37 PM IST
सार
आदर्श नगर के रहवासियों व सोसायटी फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट के बैनर तले अनूठा विरोध किया गया। वार्डवासियों ने गंदगी के बीच प्रतीकात्मक रूप से कलेक्टर व सीएमओ की नेम प्लेट लगाकर उन्हें क्षेत्र की गंदगी को दिखाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Shivpuri: आदर्शनगर के लोगों ने गंदगी से परेशान होकर गंदे पानी में ही अधिकारियों की कुर्सी लगाकर विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वच्छता अभियान को लेकर आदर्श नगर के रहवासियों व सोसायटी फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट के बैनर तले अनूठा विरोध किया गया। सोसायटी फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट के अध्यक्ष पीयूष शर्मा द्वारा वार्डवासियों के साथ मिलकर गंदगी के बीच प्रतीकात्मक रूप से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व सीएमओ शैलेष अवस्थी की नेम प्लेट लगाकर उन्हें क्षेत्र की गंदगी को दिखाया जा रहा है और इस गंदगी को दूर करने के उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के आदर्शनगर में गंदगी से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, पर जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं। इसी को लेकर ये विरोध किया गया, इससे लोगों को लगता है कि कहीं न कहीं अधिकारियों तक यहां की समस्या की बात पहुंचेगी और वे यहां सफाई करवाएंगे।
सोसायटी फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट के तत्वावधान में कलेक्टर एवं सीएमओ शिवपुरी को आदर्शनगर के निवासियों ने स्वागत और सम्मानित करने गत दिवस कलेक्टर बंगले पर जाकर आमंत्रित भी किया था ताकि वे इस गंदगी के बीच आएं और ऐसा सम्मान प्राप्त करें जो उनके स्वच्छता अभियान को सरेआम ठेंगा दिखा जा रहा है। हालांकि इसे लेकर सोमवार की सुबह सफाईकर्मी यहां आए, लेकिन स्थाई समाधान ना होने के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
आदर्शनगर में मौजूद गंदगी से परेशान लोग
स्थानीय रहवासियों ने भी जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि आदर्श नगर में मौजूद गंदगी के हालातों से उन्हें बहाल किया जाए और यहां मौजूद गंदगी को दूर करने का उचित कदम स्थाई समाधान के रूप में उठाया जाना चाहिए ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके। यहां वार्डवासियों ने बताया कि कलेक्टर को बंगले पर आमंत्रण देने के बाद ही सोमवार सुबह कॉलोनीवासियों ने नगरपालिका के कुछ कर्मचारियों को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सफाई करते हुए देखा, लेकिन वो सफाई का ड्रामा से बढ़कर कुछ नहीं था। अब विवश होकर कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर और सीएमओ शिवपुरी का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।