फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique protest in Bhopal: Children, elderly and women pleaded with God to remove the tower by performing bhajan-kirtan

भोपाल में अनोखा विरोध प्रदर्शन: बच्चे, बुजुर्ग ओर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर टॉवर हटाने भगवान से लगाई गुहार

Sun, 30 Jan 2022 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 05:36 PM IST
सार

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर के बच्चे और रहवासियों ने मोबाइल टॉवर हटाने को लेकर रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान से टॉवर हटाने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Unique protest in Bhopal: Children, elderly and women pleaded with God to remove the tower by performing bhajan-kirtan
Bhopal: कटारा हिल्स क्षेत्र में मोबाइल टॉवर के विरोध में प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर के बच्चे और रहवासियों ने मोबाइल टॉवर हटाने को लेकर रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान से टॉवर हटाने की गुहार लगाई। वहीं, बच्चों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि मामाजी टॉवर हटा दीजिए। इसके रेडिएशन से गंभीर बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन

 
विवेकानंद परिसर में मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। इसको हटाने को लेकर स्थानीय लोग अधिकारियों को कई शिकायत कर चुके है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसको लेकर रविवार को कॉलोनी के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। टॉवर के सामने भगवान का चित्र रखकर सभी ने भजन कीर्तन कर टॉवर हटाने की गुहार लगाई। कॉलोनी के बच्चों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया कि मामाजी हमारी कॉलोनी से टॉवर हटा दीजिए। टॉवर के रेडिएशन से हम बच्चों को गंभीर बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन


कॉलोनी में 15 जनवरी से मोबाइल टॉवर लगाने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने संभागायुक्त, कलेक्टर और स्थानीय विधायक को हटाने को लेकर ज्ञापन दिया। लेकिन आश्वासन मिलने के बावजूद काम लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम तीन बार प्रदर्शन कर चुके है। हमारा प्रदर्शन जब तक टॉवर हट नहीं जाता तब तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed