फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique farewell on retirement: In Morena, the BEO was made a bridegroom and sat on a mare, the teachers danced as a procession

रिटायरमेंट पर अनोखी विदाई: मुरैना में BEO को दूल्हा बना घोड़ी पर बैठाया, शिक्षकों ने बराती बनकर किया डांस

Sat, 12 Feb 2022 06:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 06:34 PM IST
सार

मुरैना जिले के कैलारस में पदस्थ बीएमओ को शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में विदाई दी। विभाग के अधिकारी-शिक्षकों ने उन्हें दूल्हा बनाकार घोड़ी में बैठाया और खुद बराती बनकर नाचते हुए उन्हें विदा किया।

विज्ञापन
Unique farewell on retirement: In Morena, the BEO was made a bridegroom and sat on a mare, the teachers danced as a procession
मुरैना: कैलारस में BEO को दूल्हा बनाकर विदाई देते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के कैलारस में पदस्थ BEO को उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने यादगार विदाई दी, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। विदाई समारोह के अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने बीईओ जालिम सिंह धाकड़ को दूल्हा बनाकर घोड़ी पर चढ़ाया। जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं, विदाई समारोह के दौरान अधिकारी और शिक्षकों ने जमकर डांस किया। बीएमओ को दी गई शानदार विदाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग विदाई समारोह की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

बीएमओ जालिम सिंह धाकड़ का विदाई समारोह सूजरमा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया, जहां उन्हें दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठाया गया और बारात निकाली गई। जिले की कैलारस तहसील में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के पद पर पदस्थ जालम सिंह धाकड़ के रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षकों ने सारी तैयारियां की थी। उनके विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि जालम सिंह धाकड़ पूरे शिक्षा विभाग में अपने मिलनसार और उनके निष्पक्ष कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध है। विभाग में उनकी छवि काफी अच्छी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा शिक्षकों की मदद की, जिससे विभाग का हर शिक्षक उनसे जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि उनके रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए कर्मचारी और शिक्षकों ने उन्हें घोड़ी पर बैठा कर दूल्हा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed