{"_id":"626660d2b0bd9929b14f0c33","slug":"union-minister-in-gwalior-narendra-tomar-said-the-state-will-get-the-benefit-of-amit-shah-s-visit-expressed-ignorance-in-the-matter-of-pulling-kurta","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री: नरेंद्र तोमर बोले- प्रदेश को मिलेगा अमित शाह के दौरे का फायदा, कुर्ता खींचने के मामले में जताई अनभिज्ञता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री: नरेंद्र तोमर बोले- प्रदेश को मिलेगा अमित शाह के दौरे का फायदा, कुर्ता खींचने के मामले में जताई अनभिज्ञता
Mon, 25 Apr 2022 02:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:20 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी इस देश के गृहमंत्री हैं और हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। निश्चित रूप से जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का किसी भी प्रदेश में दौरा होता है तो हमारी पार्टी को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने अमित शाह के दौरे को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश में भी उनका अभी हाल में ही प्रवास हुआ है और इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं मंच पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा मंत्री अरविंद भदौरिया का कुर्ता खींचने के मामले पर वे कुछ नहीं बोले।
बता दें कि हाल में ही मध्य प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आए हुए थे और कार्यक्रम के दौरान जब मंच पर भाषण देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान उठे तो उसके बाद आगे की पंक्ति में बैठे मंत्री अरविंद भदौरिया ने खड़े होकर ताली बजाई, उसी दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका कुर्ता पकड़कर कुर्सी पर बैठाने की कोशिश की। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा कुर्ता खींचने का यह वीडियो अब प्रदेश में तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार कांग्रेस पार्टी इस पर निशाना साध रही है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि शिवराज सरकार के नेताओं में अंदरूनी खेमेबाजी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। जैसे ही चुनाव नजदीक आते जाएंगे वैसे ही बीजेपी में यह खेमे बाजी रोड पर नजर आएगी।
केंद्रीय मंत्री तोमर से शाह के कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा साथी मंत्री का कुर्ता खींचकर कुर्सी पर बैठाने के वीडियो पर सवाल किया तो वह किनारा कर गए। इस सवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मध्य प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अमित शाह जी इस देश के गृहमंत्री हैं और हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। निश्चित रूप से जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का किसी भी प्रदेश में दौरा होता है तो हमारी पार्टी को मजबूती मिलती है। मध्यप्रदेश में भी उनका अभी हाल में ही प्रवास हुआ है और इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।