फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Giriraj again targeted former CM Kamal Nath in Chhindwara says then you will go to jail

Politics: छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने पूर्व CM कमलनाथ पर फिर साधा निशाना, कहा- ...तो जेल जाओगे

Sat, 04 Mar 2023 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पिछले दो दिन से पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी लगातार उनके निशाने पर है। दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कमलनाथ के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया है।

विज्ञापन
Union Minister Giriraj again targeted former CM Kamal Nath in Chhindwara says then you will go to jail
दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छिंदवाड़ा में एक बार फिर से पूर्व सीएम कमलनाथ पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपने सिंचाई का जो पैसा खाया है, उसकी जांच पूरी हुई तो आप जेल जाओगे। गिरिराज सिंह जिले के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में गिरिराज सिंह पिछले दो दिनों से दौरे पर हैं।

विज्ञापन


'केंद्र ने सेनाओं को दी खुली छूट'
सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज के समय में देश को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पुलवामा होता है तो सेना जब सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो सेना से सवाल किया जाता है। आने वाले दिनों में भी अगर मोदी सरकार रहेगी तो किसी की मजाल नहीं रहेगी कि वह देश की तरफ आंख उठाकर देख ले। मोदी सरकार ने देश की सेना को खुली छूट दे कर रखी है। सभी सेनाएं दुश्मनों को घर में घुसकर मार रही हैं।
विज्ञापन


'राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती से मिला रहे हैं हाथ'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जम्मू-कश्मीर में सिलेक्टेड लोगों को निशाना बनाकर मारा जा रहा है। वहीं, राहुल गांधी कश्मीर जाकर महबूबा मुफ्ती से हाथ मिला रहे हैं। आपसे मैं कहना चाहता हूं कि यह सब हमें बंद करवाना है तो हमें गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार करना होगा, तभी हम ऐसे तत्वों से लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लाल गांव जैसा कांड नहीं होना चाहिए’
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बैठक में सख्त तौर पर हिदायत दी है कि छिंदवाड़ा में दोबारा लाल गांव जैसा कांड नहीं होना चाहिए। अगर ऐसी घटना हुई तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने इस घटना का विरोध करते हुए कहा कि कुछ कट्टरपंथी हैं जो हिंदू-मुसलमानों के बीच टकराव करवाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे तत्वों के खिलाफ अब कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed