फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Villagers angry after the death of an old man due to tiger attack in umaria

Tiger Attack: बाघ के हमले से वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित, शव रखकर प्रदर्शन कर रहे चार गांव के लोग

Wed, 20 Sep 2023 04:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 04:43 PM IST
सार

टाइगर रिजर्व के कोर एरिया स्थित ग्राम बमेरा में मंगलवार रात मवेशी के शिकार की तलाश में भटक रहे बाघ ने घर में घुसकर कम्मा यादव के ऊपर हमला कर दिया। इसकी उपचार के दौरान जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Villagers angry after the death of an old man due to tiger attack in umaria
उमरिया में बाघ के हमले में वृद्ध की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बार आक्रोश की स्थित निर्मित हुई है। ग्रामीणों ने पार्क प्रबंधन के खिलाफ बाघ के हमले से मृत वृद्ध का शव रखकर आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकरियों में ग्राम बमेरा, कशेरु सहित आसपास के चार गांव के चार सौ से अधिक की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। ग्रामीणों ने पार्क प्रबंधन के ऊपर बाघों पर नजर नहीं रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि टाइगर रिजर्व के कोर एरिया स्थित ग्राम बमेरा में मंगलवार रात मवेशी के शिकार की तलाश में भटक रहे बाघ ने घर में घुसकर कम्मा यादव के ऊपर हमला कर दिया। इसकी उपचार के दौरान जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताई परेशानी
ग्राम बमेरा में बाघ के हमले से वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा है कि बीते कई वर्षों से वह हिंसक वन्य जीव के आतंक का सामना कर रहे हैं। गांव के आसपास चारों ओर लेंटाना फैला हुआ है जिसकी सफाई नहीं कराई जा रही है और लेंटाना की झाड़ियां से छिपते हुए बाघ सहित अन्य हिंसक वन्य जीव गांव में प्रवेश कर जाते हैं और ग्रामीणों को जान माल का खामीयाजा भुगतान पड़ता है। ग्राम बमोरा से मुख्य मार्ग तक जाने के लिए सड़क नहीं है लोगों को आज भी गड्ढों से भरी पगडंडी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के हमले से घायल वृद्ध को सड़क ना होने के कारण उपचार मिलने में समय लगने से असुविधा हुई अगर मार्ग सही होता तो शायद उसे बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी दे रहे समझाइश
ग्राम बमेरा में आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने में जिला प्रशासन पुलिस और पार्क के अधिकारी जुटे हैं। मौके पर थाना प्रभारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी पार्क के एसडीओ एफएस निनामा, दिलीप सिंह मराठा, आरओ अर्पित मैराल सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। ग्राम बमेरा में पार्क प्रबंधन के खिलाफ बीते दिनों हुए ग्राम मझखेता में ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किए जाने जैसे हालात बन गए। ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार अपनी मांगों के पूरी होने के पहले करते नही दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed