फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Team formed in case of pregnant death, family members have complained

Umaria: गर्भवती की मौत के मामले में टीम गठित, परिजनों का आरोप- गलत इंजेक्शन लगाने से हुई जच्चा-बच्चा की मौत

Thu, 14 Mar 2024 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 05:07 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि दो नर्सों द्वारा तीन घंटे में डिलीवरी होने की बात पर महिला को भर्ती किया था। उसके बाद डिलीवरी करते समय नर्स ने इंजेक्शन लगाया। उसी दौरान दो मिनट के अंदर गर्भ मे बच्चा में हलचल और मां के मुंह से झाग निकला और जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Umaria: Team formed in case of pregnant death, family members have complained
pragnent

विस्तार

उमरिया जिले के करकेली स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत का मामला गर्मा रहा है। परिजनों ने आरोप के बाद कलेक्टर को शिकायत की थी। इसके बाद तीन डॉक्टरों की जांच टीम बनाई गई है। डॉक्टरों को तीन दिन में रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके मेहरा ने बताया कि संतोष शीतल बैगा ग्राम घुंसु पोस्ट बस्कुटा विकासखंड मानपुर ने कलेक्टर को शिकायत की थी। उसने बताया कि 12 मार्च को सुबह 11.50 बजे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र करकेली में गर्भवती पत्नी की जांच कराने लाया था। जांच होने के बाद एडमिट करने की सलाह दी गई। जिसे भर्ती कर प्रसव वार्ड में लाया गया। दो नर्सों द्वारा तीन घंटे में डिलीवरी होने की बात कही गई। उसके बाद डिलीवरी करते समय नर्स ने इंजेक्शन लगाया। उसी दौरान दो मिनट के अंदर गर्भ मे बच्चा में हलचल और मां के मुंह से झाग निकला और जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस संबंध में सूक्ष्म जांच किए जाने के लिए जांच टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जांच टीम में डॉ. एसबी चौधरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला उमरिया, डॉ. रश्मी धनंजय स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय और डॉ. व्हीएस चंदेल मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली शामिल हैं। टीम के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त शिकायत की सूक्ष्मता से जांच कर तीन दिवस के अंदर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed