फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Woman dies after being buried under soil in Civil Line area

Umaria News: सिविल लाइन क्षेत्र में नाले से रेत निकालने गई महिला की मिट्टी में दबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Jun 2024 07:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jun 2024 07:28 AM IST
सार

रेत निकालते समय खदान की मिट्टी धसक गई। हादसे में मिट्टी में दबकर महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी के बाद मृतका के परिजन घर पहुंचे। 

विज्ञापन
Umaria News: Woman dies after being buried under soil in Civil Line area
हादसे में महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में भरौला के गांव के पास नलसरहा नाले में रेत निकालने गई महिला की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद सिविल लाइन चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


आज बुधवार को चौकी क्षेत्र के भरौला गांव की उषाबाई उम्र 32 वर्ष गांव के पास नरसरहा नाले से घर के उपयोग के लिए रेत निकालने गई थी। रेत निकालते समय खदान की मिट्टी धसक गई। हादसे में मिट्टी में दबकर महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी के बाद मृतका के परिजन घर पहुंचे। जानकारी के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम भरौला में रेत खोदते समय मिट्टी में दबने से उषा पाल पति रामपाल पाल उम्र लगभग 32 वर्ष की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed