{"_id":"65ec8651b831c81e40071faf","slug":"umaria-news-uncle-raped-12-year-old-minor-police-arrested-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: मुंह बोले मामा ने 12 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: मुंह बोले मामा ने 12 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2024 09:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उमरिया में मुंह बोले मामा ने 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उमरिया का पाली थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुंह बोले मामा ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म जैसी वहशियाना हरकत को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मुंह बोला मामा अपनी भांजी के घर के पास घूम रहा था। नाबालिग के माता-पिता मजदूरी करने चले गए। मौका देख मामा ने बच्ची का मुंह दबाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब माता-पिता घर आए तो बच्ची को बुरी हालत में देखा। उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी परिजनों को दी। नाबालिग ने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। माता-पिता की आवेदन के बाद थाना पाली के तहत पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
छह मार्च का था यह पूरा मामला
पाली थाना क्षेत्र में यह वारदात छह मार्च को घटित हुई थी। 12 वर्षीय पीड़ित अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची थी। उसने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई थी। इस आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सरिता ठाकुर, प्रधान आरक्षक चालक अजय परिहार ,आरक्षक प्रमोद जाटव, मनीषा की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
