{"_id":"64f30969d1ddfc7d1702d875","slug":"umaria-news-three-wild-boars-died-after-being-hit-by-a-train-frequent-deaths-of-wild-animals-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअरों की मौत, लगातार जंगली जानवरों की हो रहीं मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअरों की मौत, लगातार जंगली जानवरों की हो रहीं मौतें
Sat, 02 Sep 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:37 PM IST
सार
उमरिया जिले में ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअरों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार जंगली जानवरों की मौतें हो रही हैं। वहीं, पुलिस ने सुअर का मांस खाने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जंगली सुअरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे हुए क्षेत्र में लगातार वन प्राणियों की हलचल बनी रहती है। वहीं, जिस वजह से वन प्राणियों की मौत भी हो जाया करती है। जहां बीते शुक्रवार को वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र पाली क्षेत्र ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअर की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वहीं, जिसके बाद जंगली सुअर के मांस के लिए उसे पटरी से उठाकर अब मांस खपाने का प्रयास करने लगे हैं। वन विभाग को जानकारी लगते ही विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी और सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र पाली क्षेत्र के रामपुर के पास ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअरों की मौत हो गई है। वहीं, जहां रेलवे लाइन के पास बसे बिजला गांव के कुछ ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी थी और सात लोग सुअर का मांस खपाने की तैयारी में जुट गए। जहां इसके बाद तीनों जंगली सुअर की लाश को पटरी से उठाकर खेत में लाने के बाद उनको काटकर एक गैराज में उन्होंने रखा हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, जिसकी जानकारी वन विभाग को मिली और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। साथ ही साथ जंगली सुअर के मांस सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जहां अनुविभागीय अधिकारी वन दिगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर सुअर की मौत हो गई थी। वहीं, सुअर को उठाकर खेत में लाकर काटा गया था, जिस मामले की जांच की जा रही है।
