{"_id":"667fb82e86e9e9b5df01790f","slug":"umaria-news-thousands-of-quintals-of-wheat-kept-in-open-camp-spoiled-not-taken-to-warehouse-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: खुले कैंप में रखा हजारों क्विंटल गेहूं खराब, वेयर हाउस नहीं ले जाया गया, अफसर ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: खुले कैंप में रखा हजारों क्विंटल गेहूं खराब, वेयर हाउस नहीं ले जाया गया, अफसर ने कही यह बात
Sat, 29 Jun 2024 01:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:00 PM IST
सार
इस मामले की जानकारी जिले के जिम्मेदार विभागों से लेकर प्रदेश के महकमे तक को है। प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित कर इसकी जांच भी कराई गई है, लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
खुले में रखने से खराब हुआ गेंहू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे रखे-रखे सड़कर खराब हो गया। जिले के उमरिया, खुटार और चंदिया कैप में भंडारित हजारों क्विंटल गेहूं मिट्टी हो गया है। विभाग के मुताबिक यह गेहूं वर्ष 2021-22 में भंडारित कराया गया था।
विज्ञापन
विभाग के जिम्मेदार अफसरों इस गेहूं को कैंप से उठाकर वेयर हाउस तक नहीं भिजवाया, जबकि गेहूं उपार्जन के बाद भंडारण तक ले जाने के लिए करोड़ों रुपये के परिवहन के टेंडर भी सालाना जारी किए जाते हैं। मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक एसके गुप्ता का कहना है कि यह गेहूं मेरे कार्यकाल का नहीं है।
विज्ञापन
किसानों से गेहूं उपार्जन और गोदामों तक परिवहन की जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति विभाग की होती है और इसे सुरक्षित भंडारण करने के लिए वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन जिम्मेदार होता है। लेकिन, उमरिया में गेहूं खराब होने के मामले में दोनों विभाग जिम्मेदार हैं। बीते तीन साल से उमरिया जिले के राशन दुकानों में हितग्राहियों को गेहूं का वितरण नहीं किया गया है। उधर, खुले कैप में हजारों क्विंटल गेहूं का खराब हो जाना सिस्टम पर कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी जिले के जिम्मेदार विभागों से लेकर प्रदेश महकमे तक है। बकायदा प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित कर इसकी जांच भी कराई गई है, लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है। जानकार बताते हैं कि अब भोपाल में बैठे अफसर खराब गेहूं को बीयर कंपनी को बेचने के फिराक में हैं।
