फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Put money in bucket get ganja system closed

Umaria News: बाल्टी में पैसा डालो गांजा पाओ सिस्टम हुआ बंद, अब थोक में दिया जा रहा गांजा

Fri, 05 Jan 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

गांजा का व्यापार पूरी तरह से युवाओं को खोखला कर रहा है। लेकिन फिर भी प्रशासन आंख बंद करके इस बात को अनजान व्यक्ति की तरह देख रहा है।

विज्ञापन
Umaria News Put money in bucket get ganja system closed
थोक में दिया जा रहा गांजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले का पाली लगातार नशे के मामले में अव्वल होता हुआ नजर आ रहा है। धार्मिक नगरी के रूप में इसकी ख्याति विख्यात है। लेकिन यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जो इसकी किरकिरी करने में लगे हुए हैं। प्रशासन के नाक के नीचे लगातार अवैध गांजा का खेल चल रहा है। गांजा का व्यापार पूरी तरह से युवाओं को खोखला कर रहा है। लेकिन फिर भी प्रशासन आंख बंद करके इस बात को अनजान व्यक्ति की तरह देख रहा है।

विज्ञापन


कहते हैं कि पुलिस सब जानकारी रखती है। लोगों की देखभाल करती है और लोगों को सुरक्षा प्रदान करती है। तो क्या सब कुछ पता होने के बाद भी यह सब हो रहा है, यह एक आश्चर्य वाली बात है। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि इस बात की भनक सिर्फ थाना प्रभारी को ही नहीं। बल्कि जिले के मुखिया एसपी मैडम को भी है। लेकिन फिर भी पता नहीं किस वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है। आखिर सभी को होने के बाद भी यह खेल क्यों चल रहा है, इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


थाने के पास ही हो रहा है यह खेल
सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात तो यह है कि जहां यह अवैध गांजा का खेल चल रहा है। वह स्थान महज थाने से कुछ ही दूरी पर है। एक बार दो बार और पुलिस ने कई बार कार्रवाई भी की है। लेकिन उसके बाद भी अभी तक बड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या प्रशासन के नुमाइंदे ही करवा रहे हैं यह अवैध व्यापार
वहीं, कई नागरिक ने नाम न बताने की शर्त में यह भी कह दिया कि यह सब प्रशासन के ही नुमाइंदों के द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि सब पता होने के बाद भी प्रशासन उस पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। बल्कि उसका तरीका बदल गया है।


कुछ दिन पहले खबर का हुआ था कुछ असर
अभी हाल ही में कुछ दिन पहले खबर का प्रकाशन किया गया था, जिसके बाद पता नहीं क्यों और किसके कहने पर लेकिन थोड़ा सा उसका तरीका बदल गया। लेकिन अभी भी वह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। हालांकि, पहले तो यह होता था कि ऊपर से बाल्टी आती थी। उस पर आपको पैसे रखने होते थे और फिर वह बाल्टी ऊपर जाती और ऊपर से फिर से गांजा आ जाता था। लेकिन अब यह खेल तो बंद हो गया और थोक में यह खेल फिर से चलने लगा है। इसे क्या कहें यह तो अब हमें भी समझ में नहीं आ रहा। लेकिन क्षेत्र की जनता पता नहीं क्यों, लेकिन वह भी अपना मुंह सामने नहीं खोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed