फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Pregnant woman dies during treatment

Umaria News: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप

Wed, 13 Mar 2024 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल में पहुंची थी। इस दौरान यहां उसको एक सुई लगाई गई, जिसके बाद महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

विज्ञापन
Umaria News Pregnant woman dies during treatment
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य कर्मी किस हद तक लापरवाही बरतते हैं। यहां प्रसव अवस्था में महिला की मौत हो जाती है और जिसकी पुष्टि करने के बजाय मृत महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जबकि वह पहले ही अपने मासूम के साथ दम तोड़ा चुकी होती है। 

विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला हो, स्वास्थ्य विभाग और उसके कर्मियों का एक बड़ा उदाहरण है। जहां अपनी डिलीवरी कराने पहुंची महिला को एक सुई लगी और फिर मौत हो गई। हालांकि घटना को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है।
विज्ञापन


मामला उमरिया के करकेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां गत दिवस प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती हुई महिला को एक सुई लगी और चंद मिनटों में तड़प कर महिला की मौत हो गई। अब वह कौन सी सुई थी, जिसके लगते ही स्वस्थ जच्चा-बच्चा काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामला अभी थमा नहीं। अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए मृत महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मामले ने तूल पकड़ लिया और परिजनों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, हंगामे के बाद तहसीलदार व जिला अस्पताल के अन्य डाक्टरों ने मोर्चा संभाला। वहीं, इस घटना को लेकर मृत महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाए और जिम्मेदार सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed