फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Police caught two accused of murder seized bike and mobile

Umaria News: हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, बाइक और मोबाइल जब्त, गाड़ी ना देने पर ली थी जान

Tue, 28 Nov 2023 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 12:54 PM IST
सार

Umaria News: उमरिया जिले की इंदवार पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से मृतक की बाइक और मोबाइल भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
Umaria News: Police caught two accused of murder seized bike and mobile
हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले की इंदवार पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दोपहिया वाहन, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार इंदवार थाना के परखुडी गांव के रामदास द्विवेदी का शव खेत में बने मकान में 18 नवंबर को मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई। जांच में मृतक के परिजनों, गवाहों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। अज्ञात आरोपी और मृतक के मोबाइल, मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच में बात सामने आया कि दीपावली से पहले ग्राम बचहा का शत्रुभान कोल काले रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल लेकर झालघाट से विजय सोता घाट उतरा था। सूचना पर व्यक्ति की तलाश कर ढूंढा गया और संबंधित मोटरसाइकिल और मोबाइल के संबंध में पूछताछ शुरू की गई। जिसमें आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दिनांक 10 नवंबर को रात करीब 9:00 बजे मैं और रिश्ते का भांजा कमलेश निवासी पपौध के साथ अपनी बहन के यहां आया था। बहन घर पर नहीं थी। तो रामदास द्विवेदी के खेत वाले मकान में गए और रामदास द्विवेदी से दो-तीन दिन के लिए मोटरसाइकिल मांगी थी, लेकिन रामदास द्विवेदी ने मना कर दिया।
विज्ञापन


इस बात पर आरोपी शत्रुभान कोल ने लकड़ी के डंडे से मृतक के सिर पर मारा। जिससे रामदास के सिर खून से निकलने लगा। फिर दोनों आरोपियों ने सांस ना चल रही हो। इसलिए मृतक की गर्दन को दबाकर रामदास द्विवेदी की हत्या कर दी। मृतक की लाश को जमीन में रखने के बाद खून लगे हुए कपड़े भूसे में छिपा कर डंडे को खेत में फेंक दिए.और मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर वहां से आरोपी भाग गए। हत्या के दोनों आरोपी शत्रुभान कोल उम्र 22 वर्ष निवासी बचहा चौकी अमरपुर थाना इंदवार, कमलेश कोल उम्र 34 वर्ष पपौंध को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed