{"_id":"65ff021ee42a5fa3a8076a41","slug":"umaria-news-police-arrested-accused-of-betting-in-ipl-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: IPL में सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो किलोमीटर पैदल चलकर गया न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: IPL में सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो किलोमीटर पैदल चलकर गया न्यायालय
Sat, 23 Mar 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:54 PM IST
सार
आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को पुलिस दो किलोमीटर पैदल चलाकर न्यायालय ले गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आईपीएल का खेल लगातार चलवा रहे थे, जिसकी खबर लगते ही पुलिस सजग हुई और एक व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई की गई। जहां कार्रवाई के दौरान जब उसे जेल भेजने की नौबत आई, तब उमरिया के कोतवाली थाने का वाहन खराब हो गया।
विज्ञापन
जहां आईपीएल सट्टा खिलाने वाले मुजरिम को थाने का महकमा दो किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पंहुचा। जहां कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी प्रिंस गुप्ता को जेल भेज दिया है। लेकिन सबके बाद कई सवाल मन में उठकर आते हैं कि थाने की गाड़ी खराब होने से क्या बेहतर पुलिसिंग पर असर नहीं पड़ेगा। पुलिस अगर किसी मुजरिम को पकड़ने जाए और थाने का वाहन खराब हो जाए। ऐसे में होली जैसे संवेदनशील त्योहार में पुलिसिंग का क्या होगा।
विज्ञापन
बहरहाल, दो किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस ने बहादुरी का परिचय तो दिया है। लेकिन थाने में पुलिस को प्रदान किए जाने वाले संसाधन समय पर कितने कारगर हैं, इसकी पोल भी खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन
