फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Police again arrested two accused who were out on bail in smuggling.

Umaria News: जमानत पर बाहर आए दो आरोपी तस्करी में फिर गिरफ्तार, बाड़ी से बरामद हुआ तीन किलो गांजा

Mon, 01 Apr 2024 11:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

पुलिस लंबे समय से इन दोनों आरोपियों को राडार में रखी थी। मुखबिर की पुख्ता जानकारी पर रेड मारी गई और बड़ी मात्रा में गांजा जब्त करने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Umaria News: Police again arrested two accused who were out on bail in smuggling.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमानत में बाहर आये दो आरोपियों को पुलिस ने फिर एक बार गांजे के तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के घर के पीछे करीब तीन किलो से अधिक गांजे की जप्ती भी की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवदास उम्र 40 वर्ष निवासी बल्होड तथा गिरफ्तार दूसरा मास्टरमाइंड आरोपी लवकेश उम्र 28 वर्ष निवासी कछौन्हा का गांजा अपने पास रखकर अवैध धंधा चलाता था। मुनाफे का कुछ हिस्सा लवकेश को देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी शरद खम्परिया ने बताया कि एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन और एड एसपी प्रतिपाल सिंह और एसडीओपी नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। जिसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सम्मानीय न्यायालय में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों आरोपी अभी हाल में जमानत में बाहर आये थे, जिसके बाद से ही ये नशे के अवैध कारोबार में शामिल रहे हैं। पुलिस लंबे समय से इन दोनों आरोपियों को राडार में रखी थी। मुखबिर की पुख्ता जानकारी पर रेड मारी गई और बड़ी मात्रा में गांजा जब्त करने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed