फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News More aid money collected for soldiers welfare than target Governor honored collector

Umaria News: सैनिक कल्याण के लिए लक्ष्य से अधिक सहायता राशि संकलित, राज्यपाल ने कलेक्टर को किया सम्मानित

Mon, 20 May 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 May 2024 08:20 PM IST
सार

सैनिक कल्याण के लिए उमरिया जिले में लक्ष्य से अधिक सहायता राशि संकलित करने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उमरिया कलेक्टर को सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Umaria News More aid money collected for soldiers welfare than target Governor honored collector
कलेक्टर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा उमरिया जिले में सैनिकों के कल्याण हेतु लक्ष्य से अधिक राशि संकलित करने पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। संभागीय सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल धीरेंन्द्र सिंह द्वारा यह ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र कलेक्टर सभागार में कलेक्टर को सौंपा गया।

विज्ञापन


कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सैनिक कल्याण हेतु एकत्र किए जाने वाली सहायता राशि भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं, ऐसे सैनिक परिवार जिनके बच्चे प्रतिभाशाली हैं। लेकिन आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक तंगी महसूस कर रहे हैं अथवा गरीब सैनिक विधवाएं तथा निशक्त बच्चों के कल्याण के लिए व्यय की जाती है। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र केवल मेरा सम्मान नहीं है। बल्कि सैनिकों के कल्याण के लिए दान करने वाले उमरिया जिले के सभी दानदाताओं का सम्मान है। चालू वित्तीय वर्ष में उमरिया जिले को सैनिक कल्याण राशि संकलन हेतु दो लाख 80 हजार रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विगत वर्षाें की भांति सभी विभागीय अधिकारी सहृदयता के साथ यह राशि समय सीमा में सैनिक कल्याण कोष में जमा करें।
विज्ञापन


संभागीय सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सैनिक कल्याण हेतु संकलित की जाने वाली राशि देश की सीमा की रक्षा करने वाले परिवारों, विधवाओं, मेधावी छात्रों तथा ऐसे सैनिक जिन्हें पेशन नहीं मिलती है और ये आर्थिक तंगी से गुजर रहे होते हैं, उन्हें गरीबी भत्ते के रूप में प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि संभाग का उमरिया एक ऐसा जिला है, जहां प्रति वर्ष लक्ष्य से अधिक राशि संकलित होती आ रही है। आप सभी खुले मन से दान कर सैनिकों के कल्याण में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टीआर नाग, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज , डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संतोष चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed