{"_id":"66704575c7382eb541071223","slug":"umaria-news-mafia-is-cutting-trees-indiscriminately-in-forest-illegal-sand-mining-continues-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बेलगाम हुए माफिया...जंगल में धड़ल्ले से काट रहे पेड़, अवैध रेत का खनन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बेलगाम हुए माफिया...जंगल में धड़ल्ले से काट रहे पेड़, अवैध रेत का खनन जारी
Mon, 17 Jun 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:47 PM IST
सार
वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से जंगल के अंदर पेड़ काटे जा रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी कोई भी कार्रवाई वन विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
जंगल में कटे हुए पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अवैध काम करने वालों को यहां संरक्षण मिल रहा है। ऐसा लोगों ने आरोप भी लगाया है। इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब जंगल की रक्षा करने वाले सिपाही जंगल की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से जंगल के अंदर पेड़ काटे जा रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी कोई भी कार्रवाई वन विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। न ही पेड़ काटने से रोका जा रहा है, बल्कि सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ दिया जाता है कि जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला उमरिया में पाली के घुनघुटी व मानपुर ब्लॉक के धमोखर वन परिक्षेत्र का है। जहां बड़ी संख्या में पेड़ कट रहे हैं। उसके अलावा मानपुर के रायपुर रेंज में भी लगातार पेड़ कट रहे है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा मौखिक तो की जाती है। लेकिन अवैध कार्य करने वाले पर कार्रवाई नहीं की जाती है। वन विभाग का अमला सोता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बात करें अवैध रेत की तो अवैध रेत भी वन विभाग की सीमा उमरिया के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत धमोखर रेंज के गौरईया के सुखनई नदी से निकाली जाती है। उसकी जानकारी प्रशासन को भी है, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं, जब इस संबंध में डीएफओ विवेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
