फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Khutar Open Camp wheat depends on God more than 50 percent spoiled

Umaria News: खुटार ओपन कैंप का गेहूं भगवान भरोसे, 50 फीसदी से अधिक खराब, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

Fri, 05 Jan 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

खुटार ओपन कैंप का गेहूं भगवान भरोसे है, जो 50 फीसदी से अधिक खराब हो चुका है। कलेक्टर ने कहा, जांच के बाद जिम्मेदार और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Umaria News Khutar Open Camp wheat depends on God more than 50 percent spoiled
गेहूं भगवान भरोसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के खुटार ओपन कैंप में रखा चार हजार मीट्रिक टन गेहूं पूरी तरह खराब हो गया है। बताया जाता है कि कैंप में रखे भंडारित गेहूं के रखरखाव में लापरवाही बरती गई, जिस वजह से गेहूं में कीड़े लग गए।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो वर्तमान में 70 से 75 फीसदी गेहूं उपयोग के लायक ही नहीं है। बताया जाता है कि भंडारित गेहूं करीब डेढ़ साल पहले अप्रैल 2022 में कैंप में भंडारित किया गया था। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनी ग्रीन ग्रो के हाथों में दी गई थी। इस पूरे मामले में मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि किन्हीं कारणों से कॉर्पोरेशन ने निजी कम्पनी ग्रीन ग्रो को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है, जिसके बाद अभी जनवरी महीने से कॉर्पोरेशन ने कैंप को अपने हाथों में ले लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो कॉर्पोरेशन ने अपने हाथों में लेने से पूर्व भौतिक सत्यापन नहीं कराया, जिससे ये साफ नहीं है कि भारी मात्रा में रखा भंडारित गेहूं कितना खराब हुआ है। विभाग भी इस पूरे मामले में गोलमोल जवाब दे रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो कैंप में रखा भंडारित गेहूं महज तीन महीने तक ही उपयोग के लायक होता है। जबकि यहां करीब डेढ़ वर्ष से बड़ी मात्रा में गेहूं भंडारित रहा है पर विभाग लापरवाह बना रहा। इस पूरे मामले में कलेक्टर ने त्वरित जांच की बात कही है और दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed