{"_id":"64f403f8a7c3b400e20b4ea3","slug":"umaria-news-female-elephant-lakshmi-death-in-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हथिनी लक्ष्मी की मौत, नहीं थम रहा वन्यजीवों की जान जाने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हथिनी लक्ष्मी की मौत, नहीं थम रहा वन्यजीवों की जान जाने का सिलसिला
Sun, 03 Sep 2023 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:26 AM IST
सार
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हथिनी की मौत से हड़कंप मच गया है। जंगली हाथी के हमले में हथिनी लक्ष्मी घायल हो गई थी, जिसकी शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
हथिनी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौत का सिलसिला जारी है। बीते दिनों यहां एक तेंदुआ शावक मृत मिला था, वहीं शनिवार को बांधवगढ़ में एक हथिनी मृत पाई गई है। हथिनी की मौत की वजह से प्रबंधन में अफरा तफरी का माहौल है। वन अधिकार सुधीर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जंगली हाथी ने हाथी के बच्चे (लक्ष्मी) के ऊपर दांतों से हमला किया था, जिसकी वजह से (लक्ष्मी)हथनी की मौत हुई है।
मृत हथिनी का नाम लक्ष्मी था, उसकी उम्र करीब पांच साल थी। हथिनी को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी बांधवगढ़ आया करते थे। अचानक उसकी मौत से रिजर्व प्रबंधन सवालों के घेरे में है। बीते कुछ दिनों से बांधवगढ़ में लगातार वन्यजीवों की मौत हो रही है। बीते दिनों तेंदुआ शावक की मौत से पहले जंगली सुअरों की मौत हुई थी।